एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला होने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर 2025 को यहीं खेला जायेगा।
यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार रांची में वनडे मैच होगा। उस समय भारत ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था।
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आयेगी, ऐसे में रांची को उस सीरीज में भी एक मैच मिलने की संभावना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse