58वां वार्षिक श्री श्याम महोत्सव द्वितीय दिवस धूमधाम से मना

 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची के 57 वें वार्षिक मोहत्सव के दृतीय दिवस दिनांक 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा - यात्रा प्रारम्भ हुई।

शोभा यात्रा में आगे आगे विभिन्न देवताओं के जयकारे के बैनर लेकर भक्तगण चल रहे थे तथा पारंपरिक वाद्यंत्रो एवम बैंड बाजे के धुन वातावरण को अत्यन्त गौरव प्रदान कर रहे थी साथ ही श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र थी। इस शोभा यात्रा में मण्डल के सदस्यगण पूरे मार्ग में झूमते नाचते भजनों की अमृत वर्षा कर शोभा यात्रा में चल रहे थे।

इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना

बड़ी दूर से चलकर आया हूं

मांगने की आदत जाती नहीं

जन्म जन्म का साथ है

श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार

इत्यादि भजनों की लय पर बड़ी संख्या में भक्तगण सम्पूर्ण मार्ग में झूमते नाचते श्री श्याम प्रभु का आशीष प्राप्त कर रहे थे। साथ ही श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर विराजमान होकर नगर वासियों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे साथ ही नगर के विभिन्न सामाजिक संस्था एवम बड़ी संख्या में जन मानस अपने घर और प्रतिष्ठान के सामने गुजर रहे दिव्य रथ पर विराजमान श्री श्याम प्रभु की आरती कर रहे थे।

पुष्प वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत कर रहे थे साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में मण्डल के सदस्यगण द्वारा प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। रात्रि 8 बजे नगर भ्रमण के पश्चात श्री श्याम मन्दिर पहुंच कर महाआरती एवम प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील मोदी , अनिल मोदी , प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, पवन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राकेश मुरारका, अनिल ढांढनीयां, राकेश सारस्वत का सहयोग रहा।

कल दिनांक 30 अगस्त शनिवार 2025 के कार्यक्रम

रात्रि 9 बजे मण्डल के संरक्षक द्वारा गणेश पूजन - अष्ठ प्रहर की ज्योत प्रज्वलित
मुख्य अतिथि अनुभा रावत चौधरी, न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय  द्वारा 58 वां प्रेम पुष्प का विमोचन धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा अग्रवाल, श्री श्याम मण्डल कोलकाता द्वारा भजनों की अमृत वर्षा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर , अग्रसेन पथ 
रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार 9835331112 ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse