टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा राँची, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ मे शुक्रवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम का लोलार्क षष्ठी पर्व बाल दिवस के रूप मे मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः काल साफ सफाई के उपरांत अघोराचार्य बाबा कीनाराम के विशेष पूजन आरती के पश्चात, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। दीप प्रज्वलन एवं मांगलाचरण कर पूर्व के वर्षों की भांति बाल दिवस के अवसर पर दो आयुवर्ग क्रमशः 0-7 वर्ष एवं 8-12 वर्ष की कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे लगभग 20 बाल बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी कविताएं प्रस्तुत की जिसका उपस्थित श्रद्धांलुओं ने आनंद लिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये। निर्णायक मंडली में नयन मंजरी बक्सराय एवं मीरा सहाय ने अंक दिये।
प्रतियोगिता का संचालन शांभवी शाहदेव ने किया। उल्लेखनीय है कि भाद्र शुक्ल सप्तमी तदनुसार शनिवार 30 अगस्त 2025 को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती मनाई जाएगी। देश के विभिन्न प्रान्तों मे ये पर्व सोल्लास मनाई जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse