एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखण्ड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि कतरास क्षेत्र अंतर्गत शाखाटाड़ अवैध कोयले का गढ़ बन गया है। दिनदहाड़े ट्रकों में लोड होकर अवैध कोयला बरबड्डा, गोविंदपुर के भट्टों में भेजा जा रहा है।
चिमनी भट्टे के बगल में बनी बाउंड्री वॉल के अंदर साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला इकट्ठा कर रोजाना 3-4 ट्रकों कोयले से लदा ट्रक अवैध भट्टे में भेजा जाता है। प्रकाशित खबरों से अनुसार यह अवैध धंधा मां लिलोरी मंदिर के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास चलता है। इस कारण क्रॉसिंग पर आये दिन जाम की स्थिति रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है।
कुछ कोयला माफिया कतरास के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। अगर समय रहते इन कोयला माफिया पर कार्रवाई नहीं होता है, तो ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होते रहेगा। सरकार और राजस्व को नुकसान पहुंचाते रहेंगे ये कोयला माफिया। इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse