झारखंड : मानसून सत्र की अवधि बढ़ने के आसार

 

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 अगस्त के बाद बढ़ सकती है सत्र की अवधि 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी 22 से 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन पूर्व सीएम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन को लेकर सदन में शोक प्रकाश और अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन में सरकार को विपक्ष के कई जन मुद्दों से दो चार होना पड़ेगा। 

इसमें मुख्य रूप से बजेपी नेता सूर्या हांसदा का पुलिस इनकाउंटर, लचर विधि व्यवस्था सहित कई मुद्दे पर सरकार को जवाब देने में विपक्ष पसीना छुड़ा सकता है। वहीं, सत्ता पक्ष के द्वारा सदन में एसआईआर और लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा पेश 130 वां संविधान संशोधन बिल के खिलाफ हल्ला बोल सकता है। 

जबकि सत्र को ले कर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष तैयार है। पहले दिन ही चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट लाने की तैयारी कर ली गयी है। पहले दिन प्रथम अनुपूरक विवरणी का उपस्थापन और शोक प्रकट सदन में होगा। 

23 और 24 अगस्त को अवकाश रहेगा। 25 अगस्त को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। कटौती प्रस्ताव की सूचनाएं 22 अगस्त को अपराह्न 4 बजे तक सचिवालय में जमा करायी जा सकती हैं। आवश्यकता पड़ने पर 28 अगस्त के बाद भी सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। उसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse