टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची ने अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज दिनांक 22 अगस्त को प्रात: 11:30 बजे लड्डू गोपाल जी को उनके छठी के अवसर पर भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान आचार्य श्री श्याम सुंदर भारद्वाज ने अपने पूरे परिवार के साथ जिनमें राधे श्याम भारद्वाज, नटवर लाल भारद्वाज एवं राज कुमार भारद्वाज ने लड्डू गोपाल जी को भोग अर्पित किये। आज के भोग में पुरी सब्जी, पुड़ा, बड़ा एवं विभिन्न प्रकार के मिष्ठान लड्डू गोपाल जी को अर्पित किया गया।
सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बागला , मंत्री धीरज बंका एवं भारद्वाज परिवार द्वार गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर लड्डू गोपाल जी को भोग अर्पित किया। भोग अर्पित कर पठ बंद होने तक तथा पुन: संध्या 4 बजे पठ खुलने पर भक्तों के बीच वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर जय-जयकार से गूंज उठा, साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पेयजल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के छठी का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 350 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद बगड़िया, महेश सारस्वत, अभिषेक डालमिया, नितेश लखोटिया, विकास पाड़िया, अमित जलान का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल के श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse