झारखंड की सात लड़कियां भारतीय फुटबॉल टीम में

 

फुटबॉल में झारखंड का जलवा, एक साथ 7 लड़कियों का भारतीय टीम में चयन 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल में झारखंड का जलवा नजर आ रहा है। राज्य की 7 लड़कियां का चयन सैफ अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम में किया गया है। जिसमें गुमला से 5, रांची और हजारीबाग से 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। यह झारखंड के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।  

इन 7 बेटियों से देश को बड़ी उम्मीदें 

यह चयन राज्य में फुटबॉल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन को दिखाता है। अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट 20 से 31 अगस्त तक भूटान में आयोजित किया जायेगा। झारखंड की इन 7 बेटियों से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि ये सभी खिलाड़ी चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगी। 

गुमला जिले की पांच लड़कियों का चयन 

अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनियत खिलाड़ियों में गुमला जिले के इंडोर स्टेडियम स्थित खेल विभाग की तरफ से संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की हैं। जिसमें सूरज मुनि कुमार, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता हीरो और बिना कुमारी हैं। 

रांची और हजारीबाग से भी एक-एक शामिल 

वहीं, हजारीबाग स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से अनुष्का कुमारी का चयन हुआ है। इसके आलावा स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बनाने में सफल रहीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse