टीम एबीएन, रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र छोटा तालाब में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी। उसका शव स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर बरामद हुआ है। एनडीआरएफ की टीम को नहीं बुलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने हिंदपीढ़ी थाना का घेराव किया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह से ही स्थानीय लोग पानी में उतर कर युवक की खोजबीन कर रहे थे, और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
वहीं दूसरी तरफ काफी खोजबीन करने के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो, लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का मांग कर रहे थे। जिस वजह से स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर बड़ा तालाब के पास सड़क को जाम कर दिया था। जिस वजह से यातायात बाधित हो गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse