जनसमस्यों के खिलाफ रांची सिटीजन फोरम मुखर, नगर आयुक्त से शिकायत

 

  • रांची नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासक सह नगर आयुक्त से मिला रांची सिटीजन फोरम का प्रतिनिधिमंडल 
  • प्रशासक को सभी 53 वार्ड क्षेत्र के समस्याओं के बारे में सौंपा 17 पेज का लिखित ज्ञापन, और समाधान का मांग किया 
  • जिस तरीके से होल्डिंग टैक्स लेने में नंबर-1 है रांची नगर निगम उसी प्रकार नागरिकों सुविधा भी देने में नंबर-1 बने रांची नगर निगम : दीपेश निराला 

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के प्रशासक सह नगर आयुक्त सुशांत गौरव से रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में मुलाकात कर उनको रांची सिटीजन फोरम के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए बताया कि रांची सिटीजन फोरम का गठन दिनांक 07.08.2022 को हुआ है। 

अब इसके साथ कुल 53 वार्ड अंतर्गत 12778 से अधिक सदस्य फोरम के साथ जुड़ चुके हैं और हम लोग लगातार विभिन्न वार्ड का स्थल निरीक्षण कर वहां पर स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के संदर्भ में चर्चा, संवाद, और जागरूकता का काम कर रहे हैं, जिस क्रम में विभिन्न समस्याएं हमें देखने को मिली है। 

अब 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हमारे सदस्य पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र से जुड़ चुके हैं, जिससे कई प्रमुख समस्याएं जैसे नियमित रूप से कूड़ा कचरा का उठाव नहीं होना, टूटी फूटी गढ्ढे युक्त सड़क, जाम नाली, बरसात में जल जमाव और गर्मी में पेयजल का संकट, महीनों से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, जैसी दर्जनों समस्याएं हैं, जिससे आम नागरिक जूझ रहे हैं। 

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, स्वरूप कुमार सेठी, मनीष बक्शी, सुशील कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 3 के संयोजक निशांत सिंह, वार्ड नंबर 1 के संयोजक राजेश कुमार, इत्यादि शामिल थे। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse