झारखंड : विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक

 

कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। प्रमुख फैसलों में झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 

कैबिनेट ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी, जिसके तहत राज्य के सभी थानों से जर्जर और पुरानी गाड़ियों को हटाकर 2952 नयी पेट्रोलिंग वाहन खरीदे जायेंगे। इनमें 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन शामिल हैं। 

गाड़ियों की खरीद पर कुल 146.79 करोड़ खर्च होंगे और इन्हें जीईएम पोर्टल के माध्यम से खरीदा जाएगा। यदि जीईएम पोर्टल पर वाहन उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अधिसूचना संख्या 2315 के तहत अन्य प्रक्रिया अपनायी जायेगी। यह खरीद दो चरणों में पूरी की जायेगी। 

अन्य प्रमुख फैसले: 

  • राज्य में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने की मंजूरी। 
  • कुम्हारिया मोड़ से संग्रामपुर (6.33 किमी) सड़क निर्माण हेतु 38.89 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति। 
  • डॉ. अरविंद कुमार लाल, पूर्व सिविल सर्जन, जमशेदपुर की बर्खास्तगी को निरस्त करने का फैसला। 
  • नयी खुदरा उत्पाद नीति के तहत अब दैनिक दर पर सेल्समैन के जरिए शराब की बिक्री की व्यवस्था लागू होगी। 
  • कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि यह फैसले राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से लिये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse