बोकारो : एक ऐसा चापाकल जहां पानी की जगह निकलती है आग

 

  • बोकारो में चापाकल से पानी की जगह निकलने लगी आग की लपटें, मचा हड़कंप; जानें क्या है माजरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के एक चापाकल से पानी की जगह आग निकलने से दहशत का माहौल कायम हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अमलाबाद थाना क्षेत्र के हांडी पाड़ा की है। चापाकल से पानी की जगह आग निकलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि इलाके में ओएनजीसी का मिथेन गैस प्लांट लगा हुआ है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मिथेन गैस के रिसाव के कारण घटना घटित हुई है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। हालांकि गनीमत रही किसी को कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने फायर फाइटरों को मौके पर बुलाया, फायर फाइटरों की मदद से आग को नियंत्रित किया गया तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। फिलहाल प्रशासन द्वारा एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है, जो घटना की जांच करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse