नासा का अलर्ट : 24 को धरती के नजदीक आ रहा अंतरिक्ष का राक्षस

 

  • 24 मई को 14 KM/सेकेंड की रफ्तार से आ रहा है अंतरिक्ष का राक्षस, NASA ने कहा – रहिए अलर्ट

एबीएन नॉलेज डेस्क। आकाश में कुछ ऐसा है जो सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि चिंता का विषय बन चुका है। एस्टेरॉयड 2003 MH4, एक विशाल अंतरिक्षीय चट्टान, 14 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रही है। इसका आकार करीब 335 मीटर है – यानी तीन फुटबॉल मैदान जितना विशाल।

NASA ने इस पिंड को संभावित रूप से खतरनाक घोषित करते हुए चेतावनी दी है कि यह 24 मई 2025 को पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। हालांकि टकराव की संभावना नहीं है, लेकिन इसकी गति और दिशा को देखते हुए वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कितना पास और कितना खतरनाक

NASA की Jet Propulsion Laboratory के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड धरती से लगभग 6.68 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। लेकिन अंतरिक्ष विज्ञान में इसे करीब  ही माना जाता है - खासकर जब ऑब्जेक्ट 150 मीटर से बड़ा हो और 7.5 मिलियन किलोमीटर से कम दूरी से गुजरे। 2003 MH4 दोनों मानकों को पूरा करता है, इसलिए इसे Potentially Hazardous Asteroid (PHA) की श्रेणी में रखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse