25 को जमशेदपुर से रातू रोड लाया जायेगा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप

 

  • गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातु रोड में 25 मई को टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया जाएगा 

टीम एबीएन, रांची। गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में 25 मई,रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु घर के सेवकों का जत्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को टाटानगर से रांची ले आने के लिए दोपहर 12:00 बजे रवाना होगा।

कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विरध (वृद्ध) स्वरूप को पुष्प से सज्जित वाहन में विराजमान कर टाटानगर स्थित टेल्को गुरुद्वारा साहिब ले जाया जाएगा और यह स्वरूप धर्म प्रचार समिति,अकाली दल,जमशेदपुर को सौंप दिया जाएगा। वहां लंगर छकने के बाद वाहेगुरु जी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के नये पावन स्वरूप को सड़क मार्ग द्वारा रांची ले आने की अरदास होगी तत्पश्चात वहां से दोपहर साढ़े तीन बजे जत्था रांची के लिए रवाना होगा। 

यह जत्था शाम सात बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित नानक चंद जी अरोड़ा के चौक पहुंचेगा और वहीं से सत्संग सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई करेंगे और गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुखासन कराया जाएगा। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि टाटानगर से पुष्प सवारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को बड़े ही श्रद्धाभाव से लाया जाएगा और कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse