एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सामाजिक समता के पक्षधर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। मौके पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा भारत में समाज सुधार के लिए उनके सामाजिक न्याय की लड़ाई को याद किया गया। उनका मानना था कि सामाजिक समरसता के बिना भारत का विकास असंभव है। उन्हीं के प्रयासों से हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बना। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि हम सब भारतवासी बाबा साहब के ऋणी रहेंगे, क्योंकि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान तैयार किया। उन्हीं के प्रयासों से भारत में जाति- पांतिगत भेदभाव लगभग मिट गया तथा सबको समानता का अधिकार मिला। हर तबका देश के विकास में अहम भूमिका निभा पाया। हमारे देश की सामाजिक समरसता हम सबके लिए गर्व की बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse