भाजपा अल्पसंख्यकों पर कर रही जुल्म, झारखंड में लागू नहीं होने देंगे वक्फ कानून : डॉ इरफान अंसारी

 

झारखंड में वक्फ बोर्ड नहीं होगा लागू, मंत्री इरफान अंसारी बोले- भाजपा हमारी कौम पर जुल्म कर रही

टीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के सरायढेला स्थित कोलाकुसमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड पर बड़ा बयान दिया है। 

भाजपा हमारी कौम पर जुल्म पर जुल्म कर रही है 

इरफान अंसारी ने कहा कि किसी हाल में झारखंड में वक्फ बोर्ड को लागू होने नहीं दिया जायेगा। वक्फ बोर्ड के कारण हिंसक घटनाएं घट रही है। लोगों की जान जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वक्फ बोर्ड का बंगाल में क्या हाल है, यह सभी जानते हैं। बंगाल में लगातार हिंसक घटनाएं घट रही है, लोगों की जान जा रही। झारखंड में भी लोग आक्रोशित हैं। 

उन्होंने कहा कि जिसका जो हक है, उस पर आघात पहुंच रहा है। किसी पर आघात पहुंचाना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नहीं है। एक साजिश के तहत हमारी कौम पर जुल्म पर जुल्म कर रही है। हमारे कौम के न तो भाजपा में मंत्री हैं न विधायक हैं और न ही सांसद फिर हमारे लिए भाजपा इतना हितैषी क्यों बन रही है। 

भाजपा की नीति शुरू से ही वही रही, फूट डालो और राज करो 

इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता कह रहे हैं कि वक्फ बोर्ड के तहत हमारा विकास होगा। हमारा विकास क्यों करना चाहते हैं। हमारी चिंता भाजपा क्यों कर रही है। हमारा जो कौम है, जिंदा दिल कौम है, कमाता और खाता है और परिवार का पेट भरण पोषण करता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह छेड़ रही हैं। लोगों को भाजपा सड़क पर उतारकर आंदोलन करा रही हैं। भाजपा की नीति शुरू से ही वही रही, फूट डालो और राज करो। अंग्रेज जिस नीति पर चल रहे थे, भाजपा भी उसी नीति पर चल रही है। आने वाला दिन बहुत ही विस्फोटक होने वाला है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse