झामुमो के 13वें अधिवेशन में भी सरना कोड पर जोर

 

झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव में सरना कोड, वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना का जिक्र 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाधिवेशन सोमवार यानी 14 अप्रैल को शुरू हो गया। इस महाधिवेशन में 8 से अधिक राज्यों से पार्टी के 3500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। महाधिवेशन का आयोजन 14 और 15 अप्रैल 2025 को खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन खराब स्वास्थ्य के बावजूद इस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री खुद अपने माता-पिता को मोरहाबादी स्थित उनके आवास से साथ लेकर महाधिवेशन स्थल पर पहुंचे। महाधिवेशन में गांडेय विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, बंसत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के दौरान अपने स्वागत भाषण में कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लिए अनगिनत लोग शहीद हुए हैं। आज हम उन सभी को नमन करते हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो किसानों, दलितों, पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन की कुछ बातें मुझे आज भी याद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गुरुजी (शिबू सोरेन) का आंदोलन चल रहा था, उस समय लोग जुटते थे और गुरुजी के साथ चलते थे। अलग राज्य के लिए आंदोलन लंबा चला और अनगिनत शहादत के बाद हमें अलग राज्य मिला है। अलग राज्य मिलने के बाद यहां (झारखंड) लोगों के चेहरे पर खुशी झलकी और लोगों ने राहत की सांस ली थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse