टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अल्पसंख्यक अधिकार मंच के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।
मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जतायी। इस दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मझिआंव मोड़ से टाउन हॉल मैदान तक पदयात्रा की, जहां एक जनसभा आयोजित हुई। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यकों के धार्मिक और ऐतिहासिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जोर देकर कहा, वक्फ संपत्तियों पर मुस्लिम समाज का संवैधानिक अधिकार है। इस बिल के जरिए सरकार संविधान के सिद्धांतों को खत्म कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिल वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन राष्ट्रव्यापी रूप ले सकता है। ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ वक्फ संपत्ति का मसला नहीं है।
केंद्र सरकार धीरे-धीरे हर धर्म की स्वायत्तता को खत्म करने की कोशिश कर रही है। समाज को सजग रहने की जरूरत है। इस दौरान प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये, जिसके चलते किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन ने पूरे आयोजन पर नजर रखी और शांति बनाये रखने में सफल रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse