टीम एबीएन, रांची। आज कैथोलिक विश्वासियों ने खजूर पर्व मनाया। रांची पल्ली के हजारों कैथोलिक विश्वासी खजूर की डाली लिए लोयोला ग्राउंड में जमा हुए। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने खजूर की डालियों को आशीष दी और सभी होसन्ना के गीत गाते एवं प्रभु येसु का जय जयकार करते हुए जुलूस में संत मारिया गिरजाघर परिसर पहुंचे, जहां मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।
आज कैथोलिक ख्रीस्त विश्वासियों के लिए खजूर रविवार रहा। प्रभु येसु ख्रीस्त के येरुसलेम प्रवेश करने की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। उनके आगमन पर यरूसलेम वासियों ने कपड़े बिछा कर उनका स्वागत किया। गरीब लोगों ने जैतून की डाली बिछा कर उनका जय जयकार किया। ख्रीस्त विश्वासियों ने 5 मार्च 2025, बुधवार को राख बुध के साथ चालीसे काल में प्रवेश किया।
आज से वे पुण्य सप्ताह एवं चालीसा के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करेंगे। रांची लोयोला ग्राउंड में बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार रात को पुण्य सप्ताह की विशेष धर्मविधि सम्पन्न होगी। आज खजूर की डालियों के साथ ख्रीस्त विश्वासी लोयोला ग्राउंड में जमा हुए। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने डालियों की आशीष दी।
उन्होंने अपने धर्मोपदेश में प्रभु के लिए उपयोगी बनने एवं अपने जीवन के द्वारा अपने विश्वास को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। इसके पश्चात जुलूस निकाली गई जिसमें सभी विश्वासियों ने भक्तिपूर्ण भाग लिया एवं येसु का जय जयकार किया। अंतत: संत मारिया गिरजाघर में मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया जिसकी अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की।
खजूर रविवार के इस धर्मविधि में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, संत मारिया गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फा आनंद डेविड खलखो, फाङ्म प्रफुल टोप्पो, फा रेमंड केरकेट्टा, फा जॉर्ज मिंज, फाङ्म एजेकियल टोप्पो, फा नीलम तीडू, फा अभिनव, उपयजक नीरज कुंडलना, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फा असीम मिंज, अनेक धर्मबहनें, धर्मबंधुगण एवं हजारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse