टीम एबीएन, रांची। भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 12 अप्रैल 2025 हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती का उल्लास लिए भक्तगण प्रात: काल से ही वीर हनुमान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रातकाल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गैंदा व से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया।
रात्रि 8:30 बजे श्री वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण कतारब्रध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की गयी। इस अवसर पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग अर्पित किया गया।
रात्रि 11:30 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, नितेश लखोटिया, अजय साबू, अरुण धानुका, प्रियांश पोद्दार एवम राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse