समाजसेवा में समर्पित व्यक्तित्व हैं सुरेश चंद्र अग्रवाल

 

  • 13 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे सुरेश चंद्र अग्रवाल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार है 
  • सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कई योजनाओं को लागू करने की घोषणा की 

संजय सर्राफ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव 13 अप्रैल को होने जा रहे हैं। इसे महत्वपूर्ण चुनाव मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन निवर्तमान अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। सुरेश चंद्र अग्रवाल मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय, हमेशा सुलभ रहने वाले, त्वरित निर्णय लेने में सक्षम और कर्मठ कार्यकर्ता है। श्री अग्रवाल समाज सेवा की उस परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से मानव कल्याण को अपना धर्म मानते है। 

पिछले चालीस वर्षों से वे सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली में संयम, समर्पण और सतत प्रयास की झलक मिलती है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण हो या आपदा राहत श्री अग्रवाल हर परिस्थिति में समाज के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कई गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है और अनेक निर्धन परिवारों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवायी है। मारवाड़ी समाज को  संगठित करने और युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने हेतु उन्होंने अनेक नवाचार किए हैं। 

वे हमेशा पारदर्शिता और समावेशिता को प्राथमिकता देते हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की जिला एवं स्थानीय इकाइयों के साथ उनका मजबूत जुड़ाव रहा है, जिससे वे जमीनी स्तर की समस्याओं और आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने रांची जिला अध्यक्ष के रूप में रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मार्गदर्शन में रांची के दो प्रमुख स्थानों में विगत 3 वर्षों से अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का कुशल संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन 500 से भी अधिक लोगों को शुद्ध भोजन निरंतर प्राप्त हो रहा है। 

इसके अलावा उनके कार्यकाल में जिला का अपना संविधान बना कई मेडिकल कैंप लगाए गए। बृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम, प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 2000 से अधिक कंबल का वितरण किया जाता है। तथा प्रत्येक वर्ष समाज के होनहार एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के समय इनके प्रयास से मशीन चालित मुक्ति धाम का निर्माण किया गया। सैकड़ो लोगों को नि:शुल्क आक्सीजन सेवा मुहैया कराया गया। 

प्रतिदिन हजारों लोगों को नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, संगठन को मजबूत करने हेतु 200 से भी ज्यादा नया सदस्य बनाए गए। इसके अलावा भी मानवता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहे। सुरेश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति रांची, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, लायंस क्लब का रांची ईस्ट, रोहिणी साइंस क्लब, जूनियर चैंबर आफ कॉमर्स, के पूर्वअध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व संगठन मंत्री, झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष, झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष व महामंत्री, झारखंड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व सहसचिव, सहित कई सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं में विभिन्न पदों मे रहकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 

श्री अग्रवाल पर्यटन विभाग झारखंड सरकार एवं फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया,भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य, तथा रांची रेलवे स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन से संबंधित मेरी कुछ योजनाएं हैं। जिसमें वर्तमान संविधान की कुछ अनियमितताओं को यथाशीघ्र दूर करना, संविधान में यह व्यवस्था करना कि प्रत्येक जिले से कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित प्रतिनिधि को प्रांतीय उपाध्यक्ष (जिला) के पद पर मनोनीत कर सीधा प्रांत के संपर्क रखा जाए। 

राजस्थान पर मारवाड़ी पंचायत का गठन कर प्रभावशाली तरीके से लागू करना ताकि समाज की पारिवारिक झंझटों से मुक्ति मिल सके, प्रत्येक जिला सम्मेलन के एक स्थाई परियोजना स्थापित करवाना जैसे मारवाड़ी छात्र-छात्राओं हेतु राजस्थान छात्रावास, स्थायी पनशाला, स्थायी चिकित्सालय आदि,राज्य स्तर पर वैवाहिक वेबसाइट बनाना ताकि समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

 सम्मेलन का अपना कार्यालय बनाना न कि लीज या भाड़े पर लेना, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दीर्घ अवधि योजना बनाकर समाज हित में आरंभ करना, राज्य में कम से कम तीन प्रमंडलों में आईएएस, आईपीएस कोचिंग संस्थान खोलना, मारवाड़ी समाज की संस्कृति, भाषा, मूल स्थान से जुड़ाव हेतु राज्य स्तर पर प्रकोष्ठ का गठन करना, संगठन की मजबूती हेतु कम से कम 1500 सदस्य इस सत्र में बनाना, अच्छे कार्य करने वाले जिला, शाखाओं, सदस्यों को अधिवेशन में पुरस्कृत करना, समाज की नीति निर्धारण एवं दिशा निर्देश हेतु सभी पूर्व अध्यक्षों की सर्वोच्च समिति का गठन करना, प्रत्येक सदस्य को सम्मेलन का पहचान पत्र देना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सर्व सुविधायुक्त वेबसाइट बनवाना, पूरे राज्य में नि:शुल्क विधिक सलाह हेतु सक्षम विधि विशेषज्ञ के पैनल का गठन करना, जिला स्तर पर मारवाड़ी समाज के सदस्यों की जनगणना हेतु प्रयास करना, खेलकूद एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन करना, राजनीतिक में आने हेतु समाज के लोगों को प्रोत्साहित करना और राजनीतिक दलों से अपने समाज को उचित प्रतिनिधित्व की मांग करना, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर इन सभी योजनाओं को शत- प्रतिशत पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। 

प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी समाज में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार कर रही है। वे कहते हैं, यह पद मेरे लिए दायित्व है, अधिकार नहीं। मेरा प्रयास होगा कि सम्मेलन को एक नई दिशा दी जाये, जिसमें युवा, महिला एवं वरिष्ठ सदस्य सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।समाज उन्हें एक ऐसे योग्य, नि:स्वार्थ और अनुभवी नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रहा है, जो न केवल संगठनात्मक सुदृढ़ता लाएंगे, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समाज 13 अप्रैल को अपने नेतृत्व के रूप में किसे चुनता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सुरेश चंद्र अग्रवाल की उम्मीदवारी समाज में आशा की किरण के रूप में देखी जा रही है। (रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता हैं।)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse