दो किमी बिना ड्राइवर दौड़ गयी मालगाड़ी, हादसा टला

 

बिना ड्राइवर के 2 KM तक पटरी पर दौड़ी मालगाड़ी, फिर हुआ ये... 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ाबांबो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक दौड़ गयी। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदी एक मालगाड़ी बड़ाबांबो स्टेशन के 5 नंबर लाइन पर खड़ी थी। बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लगभग 2 किलोमीटर तक मालगाड़ी दौड़ती रही। स्टेशन मास्टर और अन्य रेलकर्मियों को इस घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसी दौरान मालगाड़ी की गति धीरे-धीरे कम होने लगी और कुछ दूरी तय करने के बाद वह अपने आप लाइन

नंबर 3 में जाकर रुक गयी। 

गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं, घटना के दौरान 2 घंटे तक बड़ाबांबो स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने ठप कर दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse