भाजपा के ताला बने झामुमो की चाबी, बनायेंगे नयी रणनीति

 

  • ताला मरांडी ने भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा
  • झामुमो का थामा दामन; सीएम हेमंत ने किया स्वागत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और झामुमो का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोगनाडीह में उन्हें झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए

इससे पहले ताला मरांडी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया। ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ने का कारण व्यक्तिगत और वैचारिक मतभेद को बताया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजे गये पत्र में लिखा कि मैं बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं। 

साथ ही उन्होंने अब तक दिये गये सभी अवसरों के लिए पार्टी का आभार प्रकट करते हुए लिखा कि वैचारिक मतभेदों, वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत कारणों से मैंने सभी पदों से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। ये फैसला मैंने गहन सोच विचार के बाद लिया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं है। इसलिए मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।

उल्लेखनीय है कि ताला मरांडी साल 2024 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा से करारी शिकस्त मिली। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भी वे भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आजसू का दामन थामा था और बोरिया से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन झामुमो के तत्कालीन प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले फिर भाजपा में घर वापसी की और राजमहल से चुनाव लड़ा। वे दो बार बोरियो से विधायक रह चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse