महावीर जयंती : श्री जैन श्वेतांबर संघ रांची ने श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में निकाली शोभायात्रा

 

टीम एबीएन, रांची। आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।  सुबह सर्वप्रथम भगवान की स्नात्र पूजा हुई तत्पश्चात भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई जो की तुलसी चौक, झंडा चौक, श्री राम भरत मिलाप कार्यालय , हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचा। 

रास्ते में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया! मंदिर पहुंचने के पश्चात भगवान महावीर को स्थान ग्रहण कराया गया तत्पश्चात बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन नाटक इत्यादि पेश किए गये तथा भगवान महावीर जी के सिद्धांतों एवं रास्तों में चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करने हेतु एक नाटक का भी प्रस्तुति की गयी। 

जिसमें भगवान महावीर के रोल में विनय नाहटा उनके साथ निखिल बोथरा, प्रियंका जैन, अनसुला सेठिया, निर्वाण जैन, चिराग जैन, संजय कोठारी, अक्षय जैन, राकेश कोठारी, रिद्धि जैन, खुशबू जैन, खुशी कोठारी, श्रुति जैन सभी ने अपने किरदार को बहुत बखूबी से निभाया, सोनल नाहटा ने नाटक में मंच का संचालन किया। समाज की महिलाओं द्वारा भजन एवं नृत्य भी प्रस्तुत किये गये। 

अक्षय जैन द्वारा मधुर भक्ति भरे भजनो की प्रस्तुति की गई महावीर के शरण में सब कुछ है मिलता सर को झुका कर देखो विश्वास तो करके देखो आदि मधुर भजनों से समाज के लोग शोभायात्रा में झूम रहे थे। 

प्रकाश जी नाहटा के द्वारा भजन महावीर कहूं या महावीर तेरा नाम रहेगा जग में भजन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डोरंडा के सामाजिक व्यक्तियों को सम्मानित करने के क्रम में कांग्रेस के प्रदेश के नेता आलोक दुबे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा नेता रोहित शारदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा, सचिव विनय नाहटा, विमल दस्साणी, अमरचंद बैंगानी, मोहन लाल पींचा, अशोक सुराणा, उत्तम चोरड़िया, बालवीर जैन, श्री लाल सेठिया, अनिल कोठारी, संजय कोठारी, राकेश कोठारी, शांतिलाल रामपुरिया, नवीन रामपुरिया, मनीष जैन, अक्षय जैन, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा, राजेश बछावत, प्रकाश चंद नाहटा, अमित बैंगानी, कमलेश संचेती, पंकज बोहरा  सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse