एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा / पलामू। बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया गया है। इसी तरह पलामू प्रमंडल के आदिवासी भाइयों-बहनों के ऐतिहासिक दुबियाखाड़ मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है।
आप सभी का आशीर्वाद, आप लोगों का सहयोग यूं ही बना रहा तो विगत 5 साल में जो गति विकास को दिया गया है वह गति 100 गुना बढ़ाने का मैं वादा करता हूं। साथ ही यहां की जो भी चिर-परिचित पुरानी मांगे हैं, उन सभी मांगों का समाधान करने का हम कार्य करेंगे।
सरकार बनाने के बाद पहला सत्र हम लोग चला रहे हैं इसके बाद आपके बीच सरकार आपके द्वार आएगी। जहां आपकी समस्या का समाधान आपके दरवाजे पर करने का हम कार्य करेंगे।
कुछ खुराफात लोग हमारे कार्यों में व्यवधान डालते हैं। हमें कार्य करने से रोकते हैं एवं गलत-गलत झूठा आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को अच्छा काम पसंद नहीं है।
पलामू पानी के लिए हमेशा तरसता रहा है। यह शैडो जोन में आता है, गर्मी यहां अधिक पड़ती है। किसान पानी की बूंद के लिए तरसता रहता है लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। हमने इस क्षेत्र को, गांव, खेत और किसानों तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया था, उसके तहत हम लोगों ने कनहर परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 1200 करोड रुपए की यह योजना आने वाले 6 से 8 महीने में पूर्ण होने जा रही है जो यहां के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य करेगी।
इस प्रमंडल में बिजली नहीं मिल पाता था। 2013-14 में जब हम पहली बार सरकार में आये थे उस समय पलामू प्रमंडल को बिजली से किसी ने जोड़ने का काम किया था तो हमने किया था। आधारभूत संरचना की बात करें तो हर ओर सड़क का निर्माण हो रहा है, उसमें लोगों का आवागमन हो रहा है। कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। विगत 5 वर्षों में यहां जो बदलाव देखने को मिला वह राज्य अलग होने के 20-22 साल तक देखने को नहीं मिला था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse