गढ़वा पहुंच सीएम हेमंत ने की बाबा वंशीधर की आराधना

 

  • गढ़वा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूजा-अर्चना कर किया श्री बंशीधर महोत्सव का शुभारंभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के नगर उंटारी प्रखंड के गोसाईबाग के मैदान में दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधिवत उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अनंत प्रताप देव सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मंदिर में पूजा अर्चना कर सीधे महोत्सव स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक अनंत प्रताप देव और विधायक नरेश सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत चांदी की मुकुट पहनाकर किया गया। उसके बाद सीएम ने दीप प्रज्वलित कर राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 182 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 

गढ़वा जिला एसपी और डीसी दोनों बंशीधर नगर में एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। महोत्सव की पावन शुरुआत से पूर्व गायत्री शक्तिपीठ से दिव्य पालकी सह शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें पारंपरिक परिधानों में उल्लास और भक्ति भाव से सराबोर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण राधे जी की पालकी यात्रा निकाली गयी।

कार्यक्रम में पहले पालाकी यात्रा में सूबे के पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक अनन्त प्रताप देव सहित बड़ी संख्या मे शहरवासी शामिल हुए। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और जन-जन की श्रद्धा का अद्भुत संगम है, जो सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse