भगवान श्री राम का जन्म एक युग परिवर्तन का प्रतीक : किशोरी जी

 

  • श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव पर कथा का अद्भुत चित्रण

टीम एबीएन, रांची। हुटुप गौशाला धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री संगीता किशोरी जी ने श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर एक अत्यंत मार्मिक एवं सुंदर कथा का चित्रण किया। उनकी कथा ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को गहरे तक छुआ और श्री राम के जन्म की महिमा का अद्भुत रूप से वर्णन किया। 

कथा की शुरुआत में संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म से जुड़ी पवित्रता और महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम का जन्म एक युग परिवर्तन का प्रतीक है। रघुकुल नायक श्री राम का जन्म न केवल अयोध्या बल्कि सम्पूर्ण धरती के लिए सुख, शांति और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ जब असुरों के अत्याचार और अधर्म ने समाज को तहस-नहस कर दिया था। 

श्री राम के जन्म ने न केवल धर्म की विजय का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि मानवता के उच्चतम आदर्शों को भी प्रस्तुत किया। कथा के दौरान संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म के साथ जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया। उन्होंने माता कौशल्या के गर्भ से श्री राम के जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान राम का जन्म एक विशेष दिन और समय में हुआ, जो अनन्त ब्रह्मा के विधान के अनुसार था। 

उनके जन्म के समय आकाश में दिव्य आभा फैल गई थी, और सभी दिशाओं से पुण्य की गंध फैलने लगी थी। संगीता किशोरी जी ने श्री राम के जन्म की महिमा और उनके जीवन के उद्देश्यों को बताया कि राम का जन्म केवल एक राजकुमार के रूप में नहीं हुआ, बल्कि वे सम्पूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उनके जीवन की प्रत्येक घटना हमें धर्म, सत्य, न्याय, प्रेम और सदाचार का पाठ पढ़ाती है।

कथा में राम जी के जन्म की जीवंत झांकियां देखकर  श्रद्धालु भावविभोर हो गए और श्री राम के जन्म की पवित्रता का अनुभव किया। साथ ही, यह कथा उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। इस सुंदर कथा ने श्रद्धालुओं को यह समझाया कि श्री राम का जन्म केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारे जीवन में नित नई प्रेरणा देने वाला एक अद्वितीय प्रसंग है।

इस प्रकार, श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कथा ने सभी को भक्ति, श्रद्धा और समर्पण के मार्ग पर चलने का प्रेरणा दी। इस आयोजन ने सभी को यह सिखाया कि धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। आज तीसरे दिन भी राम कथा में भक्तों की भारी जनसमूह उमड़ी।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, कार्यक्रम के संयोजक वासुदेव भाला एवं मुकेश काबरा, पवन मंत्री, राजकुमार मारू, अरुण बुधिया, गौरव काबरा, निरंजन शर्मा, अमित चौधरी, नरेंद्र लखोटिया, रोहित शारदा, रवि नारसरिया, उदय शर्मा, अशोक सोढ़ानी, राकेश भाला, निकिता भाला, सुनीता देवी, चंदा देवी, सीमा देवी, के अलावे गांवों के सैकड़ो के संख्या मे पुरुष, महिलाएं उपस्थित थे। 20 मार्च को श्री राम कथा के चौथे दिन धनुष यज्ञ पर कथा होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse