अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद कर चलान की आड़ से अवैध वसूली बंद हो अथवा बालू फ्री हो : देवेंद्रनाथ महतो

 

  • जेएलकेएम अवैध बालू खनन और सिल्ली थाना में फर्जी मुकदमा के खिलाफ  निकला मशाल जुलुस
  • बालू माफिया और पुलिस प्रशासन के व्हाट्सएप चैट, अवैध बालू खनन और ढुलाई, और सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 का सीबीआई जांच की जाय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली / रांची। सिल्ली से चलान के आड़ में प्रतिवर्ष लगभग 72 करोड़ का अवैध वसूली का मामला है इसी आवाज को दबाने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के ऊपर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर आरोप लगाया गया है सम्पूर्ण मामला का सीबीआई जांच किया जाय।

अगर चलान से बालू ढुलाई होता है तो जरूरतमंद आम लोगों का आर्थिक बोझ हल्का क्यों नहीं हो रहा है? अभी भी प्रति हाईवा बालू का  50- 55  हजार रुपये लिया जाता है आखिर बालू खरीदने वाले उपभोक्ता को  रसीद क्यों नहीं दिया जाता है?

अवैध खनन बंद करो अभियान तेज होता जा रहा है। आज दिनांक 18/03/2025 को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई तथा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत पत्रकार पलटू महतो, खुदीराम महतो, परमेश्वर महतो, संजय महतो  के नाम सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत फर्जी मुकदमा दायर कर आम जनता के आवाज को दबाने के खिलाफ टूटकी चौक सिल्ली से बुंडू मोड़ सिल्ली तक मशाल जुलुस निकालते हुए स्थानीय विधायक और स्थानीय प्रशासन का पुतला दहन किया गया, पुलिस प्रशासन हाय हाय, अवैध खनन बंद करो, झूठा FIR कारना बंद करो जैसे नारे गूंज रहा था। मौके पर सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई जोरों पर चल रहा है। 

शाम होते ही सिल्ली से बालू का हाईवा जमशेदपुर और रांची तक दरबार सजता है। बालू चलान के आड़ में बालू माफियाओं द्वारा बड़ी रकम का वसूली किया जाता। सभी राजनीतिक दल के पास कमीशन जाता है जिसके वजह से बालू जरूरतमंद आम आदमी के लिए आर्थिक बोझ बन गया है।

अवैध बालू खनन का आवाज उठाने पर JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत 5 सक्रिय अधिकारी पत्रकार पलटू महतो पर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर झूठा आरोप लगाया गया जो अवैध बालू खनन से जुड़ी मामला है अतः सीबीआई से जांच कराया जाय। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोज़ाना लगभग 70-80 अवैध बालू हाईवा बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है. लेकिन आम जन में ये चर्चा है कि 20500/- प्रति गाड़ी अवैध वसूली होती है। 

अगर चर्चा में सत्यता हो तो 70-80 गाड़ी रोज़ाना, यानी लगभग 20 लाख प्रतिदिन, महीने का 6 करोड़ और साल का 72 करोड़ अवैध रूप से वसूली किया जाता है जिससे राज्य राजस्व भी नुकसान हो रहा है तथा बालू जरूरतमंद आम जनता को भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है इससे तो बेहतर है बालू को फ्री कर देना चाहिए।

साथ ही मौके पर उन्होंने यह मांग किया कि सिल्ली थाना में दर्ज कांड संख्या 29/25  तथा अवैध बालू खनन और ढुलाई मामले पर सीबीआई जांच किया जाय। दोनों मामले अवैध बालू खनन से जुड़ा हुआ है जो संवैधानिक आवाज को कमजोर करने का साजिश है। 

जेएसएमडीसी का चलान अनुसार सीएफटी नापी करके बालू का धुलाई किया जाय, स्पेशल चेक नाका लगाकर जांच किया जाय। हर बालू  ढुलाई गाड़ी में कवर लगाया जाय तथा बालू लेने वाले सभी उपभोक्ता को रसीद दिया जाय। तथा बालू माफिया और पुलिस प्रशासन व्हाट्सएप चैट का सीबीआई जांच किया जाय।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी चेतावनी दिया कि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो जे एल के एम सिल्ली टीम ब्रेकेडिंग लगाकर अवैध गाड़ी को रोककर कानूनी करवायी करायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse