टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब 10 मार्च से 25 मार्च के बीच सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान छात्रों को अपने विषयों के प्रैक्टिकल कार्य पूरे करने होंगे, जो उनके अंतिम अंकों में जोड़े जाएंगे। जो छात्र मैट्रिक की परीक्षा दे चुके हैं, वे अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें बता दें कि ऐसी संभावना है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जून के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर सकता है।
इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई थीं। हालांकि, मैट्रिक की परीक्षा पहले समाप्त हो जाती, लेकिन हिंदी और साइंस के पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। इसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन दोनों विषयों की परीक्षाएं 7 और 8 मार्च को दोबारा आयोजित कीं थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse