टीम एबीएन, रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब रांची में शताब्दी वर्ष में आज एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंच संचालन मुख्य संरक्षक उदय साहू ने किया और सभा की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे ने किया।
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों कों महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू जी द्वारा सफल चुनाव हेतु सभी चुनाव पदाधिकारी को चुनड़ी, माला एवं तलवार दें कर सम्मानित किया गया और सब नवनिर्वाचित पदाधिकारी के ऊपर फूल वर्षा भी कर के स्वागत किया गया और भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया एवं भक्तों के बीच वितरण किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गोपाल पारीक ने किया।
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की मंगलवारी जुलुस बड़े ही धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया है। नमन भारतीय ने कहा 18 मार्च, 25 मार्च और 4 अप्रैल को निकलने वाला मंगलवारी जुलुस भव्य निकाला जायेगा और साथ ही अष्टमी को भी गजे- बाजे के साथ निकाला जायेगा।
इस सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, राज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),दीपू सिंह, महेश चन्द्रा, महेश सोनी, नमन भारतीय, रवि कुमार पिंकू, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, यश वर्मा शामिल थे। यह जानकरी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय एवं मीडिया प्रभारी सौरभ राय और रोहित सिंह ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse