सोनू मुंडा मर्डर के खिलाफ नामकुम सड़क घंटो रहा जाम

 

  • सात दिनों के अंदर अवैध खटाल को खाली करने की देवेंद्रनाथ महतो व प्रेम शाही मुंडा ने दी चेतावनी

टीम एबीएन, रांची। जोरार बस्ती नामकुम के सोनू मुंडा के मर्डर मामला जोर पकड़ते जा रहा है। जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने मृत के साथ न्याय और विभिन्न मांगों को लेकर आज आंदोलन किया। 

अपने हजारों समर्थक और ग्रामीणों के साथ रांची - पुरलिया मुख्य मार्ग में जोरार के सामने घंटो तक जाम किया। बाहरी अतिक्रमणकारियो व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। आगजनि किया गया। लगभग तीन घंटों तक सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। मोके पर बिगड़ते स्थिति को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय नामकुम सीईओ और डीएसपी अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

आंदोलनरत देवेंद्र नाथ महतो और सत्ताधारी विधायक राजेश कश्यप व वरीय पदाधिकारीयों के  साथ लंबी वार्ता चली। विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद मृत लाश को सड़क से उठाया गया। बताते चलें कि कल शनिवार को जोरार बस्ती वाले अवैध रूप से बसे खटाल को खाली कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे। 

तभी अवैध खटाल वालों और मूल रैयत बस्ती वालों के बीच में जोरदार झड़प हो गई। अवैध हरवे-हथियार का प्रयोग किया गया। जिसमें देवी मंडप गली निवासी सोनू मूंडा (42 उम्र लगभग) का हत्या हो गया। व सिंटू मुंडा,बिट्टू कछप,राजन टोप्पो,अमन मुंडा सहित 10 से 12 स्थानीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है, जो फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। 

मिली जानकारी के अनुसार से प्रशासन की ओर से चिह्नित करते हुए 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध दारू भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। आंदोलनरत देवेंद्र नाथ महतो एवं प्रेम शाही मुंडा प्रेमसाही मुंडा ने कहा कि इस मामले में शेष आरोपियों को चार दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए। 

7 दिनों के अंदर अवैध खटाल को चिन्हित करते हुए खाली करने का आदेश जारी करें अन्यथा हम आदिवासी मूलवासी पुनः बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। आज के सड़क बंदी के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, रामकुमार पाहन, प्रेम शाही मुंडा, आरती कुजूर, रामपदो महतो,  आदि आदिवासी मूलवासी सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse