एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद ने किया होलिका दहन पूजन, नगर वासियों को शुभकामनाएं दी।
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार वार्ड नंबर 14 श्याम बाबा पथ स्थित भालोठिया मोहल्ला में होलिका दहन पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बजरंगी प्रसाद ने मां दुर्गे और कृष्ण के नाम के उच्चारण के साथ नगर वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
होलिका दहन पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी उपस्थित रहे। मोहल्ले के बच्चे बूढ़े नौजवान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बजरंगी प्रसाद ने कहा होली प्रेम सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है और हमें आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए, मोहल्ला वासियों ने भी पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौके पर राजकुमार जैन,मुकेश भालोतिया, अधिवक्ता धीरज जोशी, आयुष पोद्दार मनोज जोशी, अन्नू जोशी, रमेश भालोठिया विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी पंकज दुबे रोहित अमरेंद्र पंडित , प्रहलाद सिंह,कैलाश प्रसाद, संतोष कोइरी उपर्युक्त सबों ने होलिका दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse