कोडरमा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम बोकारो रवाना

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोडरमा की टीम रविवार को (कप्तान ) सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में बोकारो के लिए रवाना हो गयी।

टीम इस प्रकार है

सृष्टि कुमारी (कप्तान), राधा कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, पायल कुमारी, करीना कुमारी, सुमन कुमारी, अंबिका कुमारी, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, करुणा कुमारी, नितिशा कुमारी ,इतिशा कुमारी और मनीषा कुमारी है। तथा टीम मैनेजर ओम प्रकाश और राजू रंजन सिन्हा हैं।

इस टूर्नामेंट में कोडरमा की टीम 17 मार्च से 22 मार्च तक रांची, जमशेदपुर, रामगढ़ और देवघर के साथ मैच खेलेगी। केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि नई टीम होने के बावजूद टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं । टीम में शामिल खिलाड़ियों को केडीसीए के द्वारा ड्रेस उपलब्ध कराया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse