एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। होली के बाद गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में लोग होली के साथ ही पंखा, फ्रिज और कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। देवघर में भी होली शुरू होते ही गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए देवघर जिला बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
11 हजार केवी और 33 हजार केवी के तार के आसपास बढ़े पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।
देवघर जिला बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज आनंद ने बताया कि पूरे जिला में लगभग प्रतिदिन 72 किलोवाट बिजली की खपत होती है। देवघर में डाबर ग्राम ग्रिड और कुमैठा ग्रिड में रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सभी सेक्शन में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse