झारखंड : राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था खुद संभाल रहे एसएसपी

 

  • होली में राजधानी की सुरक्षा का कमान खुद पुलिस कप्तान ने संभाला
  • रांची में मनेगी दो दिन होली

टीम एबीएन, रांची। साल 2025 की होली बेहद अनोखी है। इस वर्ष 14 और 15 मार्च दोनों ही दिन होली मनायी जा रही है। ऐसे में राजधानी की पुलिस की जिम्मेवारी बेहद बड़ी हो जाती है। 

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल मुकम्मल रहे, इसके लिए डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने खुद ही पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी है। अपनी क्यूआरटी के साथ एसएसपी खुद सड़कों पर निकल कर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली भाईचारे का पर्व है। वहीं रमजान का महीना चल रहा है। सभी लोग मिलजुल कर दोनों पर्व मना रहे हैं। रांची के सीनियर एसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची में दो दिनों यानी 14 और 15 मार्च को होली मनाई जा रही है।

इसे देखते हुए लगातार दो दिनों तक राजधानी रांची में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 14 से 15 मार्च तक पुलिस सड़कों पर होली को लेकर अलर्ट है। एसएसपी ने बताया कि होली को लेकर रांची जिला बल के अलावा रैफ और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse