एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वकप 2027 में अपनी भागीदारी को लेकर कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। मैं अभी अच्छा खेल रहा हूं और टीम के साथ खेल का आनंद उठा रहा हूं। रोहित ने सोमवार को 2027 संस्करण में अपनी भागीदारी पर कहा, अभी यह कहना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं अपने सभी विकल्प खुले रख रहा हूं।
मैं देखना चाहता हूं कि मैं कितना अच्छा खेल रहा हूं। अभी, मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं और इस टीम के साथ हर चीज का आनंद ले रहा हूं। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को जीत दिलाने के बाद रोहित ने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि अगला विश्व कप अभी भी भविष्यवाणी करने के लिए बहुत दूर है।
उन्होंने कहा, भारत के लिए खेलना बहुत गर्व की बात है और जिस तरह से यह टीम खेल रही है, मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता। उन्होंने कहा, इस टीम के साथ खेलना बहुत खुशी और आनंद मिलता है। जब तक मैं उस जुनून को महसूस करता हूं, मैं यहाँ रहूंगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse