पलामू : प्रत्येक बुधवार को जिले के हरेक पंचायतों में लगेगा आवास कैंप

 

आवास संबंधी सभी समस्याओं का होगा निराकरण : डीडीसी

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रधान मंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत लाभुकों को विभिन्न किस्तों के भुगतान किये जाने एवं आवास संबंधी सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक बुधवार को जिले के सभी पंचायत भवनो में विशेष कैंप आयोजित किया जायेगा। कैंप के आयोजन को लेकर डीडीसी शब्बीर अहमद ने सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं आवास कॉ-आॅर्डिनेटर्स को निर्देश दिया है। उन्होंने 12 मार्च 2025 (बुधवार) से ही कैंप की शुरुआत करने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के लिए पंचायत/गांव स्तर पर प्रधानमंत्री/अबुआ आवास योजना के लाभुकों को आवास निर्माण में सहायता प्रदान करने के लिए जेएसएलपीएस के द्वारा गठित एवं संचालित ग्राम संगठन से सहायता लेने, स्वीकृत लाभुकों को सहयोग राशि की किस्तों के भुगतान में एकरूपता, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाये रखे जाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा दिये गये निर्देश का अनुपालन का आदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत अंतर्गत लाभुकों को चार-चार समूहों में विभाजित किया जाये। स्वीकृत लाभुकों को लंबित किस्तों का भुगतान माह के किसी एक सप्ताह के निर्धारित बुधवार को ही किया जाये। साथ ही चार समूहों में से प्रत्येक समूह को माह के चार में से किसी एक सप्ताह के बुधवार को ही राशि भुगतान किया जाये। 

उन्होंने निर्धारित बुधवार को संबंधित पंचायत सचिव, संबंधित पंचायत के ग्राम संगठन, प्रखंड समन्वयक तथा लाभुक निर्धारित स्थल (पंचायत भवन) पर एकत्र होकर आवास निर्माण संबंधी समस्याओं की चर्चा करेंगे तथा अगली किस्त की अहर्ता पूर्ण करने वाले लाभुकों को संबंधित किस्तों का भगतान करेंगे। कैंप के माध्यम से लाभुक सीधे पदाधिकारी/ कर्मी से संवाद स्थापित कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse