श्याम मंदिर में फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का शानदार समापन

 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का आज तीसरे दिन अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में भव्य समापन हुआ। 

इस अवसर पर राजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का भव्य एवम नैनाभीराम श्रृंगार किया गया। अहले सुबह से ही श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। संपूर्ण दिवस भक्तगण कतारबद्ध होकर श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे।  

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया जो सम्पूर्ण दिवस प्रसाद रूपी मंदिर प्रारंग से भक्तगण के बीच वितरण किया गया। साथ ही संपूर्ण दिवस श्री श्याम मंदिर का परिसर श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजता रहा। साथ ही भक्तों द्वारा 401 सवामणि का भोग श्याम प्रभु को निवेदित किया गया। साथ ही  श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा रात्रि 8 बजे से संगीतमय संकीर्तन  पूरे मंदिर परिसर को श्याममय बना दिया। 

रात कल संवारे का ख्वाब आया 

दरबार अनोखा सरकार अनोखी  

श्याम दातार से तू फरियाद तू कर 

खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है 

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...  

जैसे भावपूर्ण भजनों पे श्याम भक्त झूमने पे मजबूर हो गये।  रात्रि 10 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात तीन दिवसीय श्री श्याम सतरंगी मोहत्सव का समापन किया गया।  

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, राकेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, पप्पी शर्मा, अजय रूंगटा, सुदर्शन चितलंगिया, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाड़िया का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse