रंगों की बौछार और उमंग की फुहार में सराबोर हुआ होली मिलन समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। होली का त्यौहार केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि मिलन, प्रेम और उल्लास का प्रतीक भी है। इसी भावना को जीवंत करते हुए, भाजपा प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) श्रीमती नीलम चौधरी एवं लक्ष्य विकास हमारा प्रयास एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी अनुपमा जी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन गाला बैंक्विट हॉल, सेक्टर-2 धूर्वा में किया गया।

इस रंगारंग आयोजन में सैकड़ों महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। सभी रंग-बिरंगे परिधानों और काले चश्मों में सजकर आए थे, जिससे पूरा माहौल एक सतरंगी उत्सव की तरह प्रतीत हो रहा था। गुलाल और अबीर के रंगों में सराबोर चेहरों को पहचानना भी मुश्किल हो गया था। हर ओर रंगों की बौछार और हंसी-ठिठोली का दौर चल रहा गीत ,संगीत, नृत्य और हंसी-मजाक के साथ मस्ती का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान रंग बरसे भीगे चुनरिया वाली और योगी जी जैसे लोकप्रिय गानों पर महिलाओं और युवतियों ने धमाल मचाया। हर कोई नृत्य करने और इस उत्सव का आनंद लेने में मग्न था। नृत्य प्रतियोगिता, होली विशेष गायन और खेल-कूद जैसी कई मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नीलम जी और अनुपमा जी के नेतृत्व में यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। 

उनकी प्रेरणा और आयोजन कौशल से इस कार्यक्रम ने एक स्मरणीय और प्रेरणादायक रूप ले लिया। सभी महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं और त्योहार का भरपूर आनंद लिया।सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्रीमती नीलम चौधरी ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने महिलाओं को समाज में सशक्त बनने और एक-दूसरे का सहयोग करने का संदेश दिया।

वहीं, श्रीमती कुमारी अनुपमा जी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना इस एनजीओ का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम को बढ़ाने का माध्यम बताया।

रंगों के साथ बिखरी खुशियों की छटा का अनुभव किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलक खाना खाया और ठंडाई का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं ने इस पर आयोजन को अब तक की सबसे बेहतरीन होली मिलन पार्टी बताया।

यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सद्भाव, प्रेम और एकता का संदेश भी दे गया। इस तरह, रंगों की बौछार और उमंग की फुहार में यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया। उक्त जानकारी रिंकू सिंह और जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse