झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने दी महाशिवरात्रि की बधााई

 

झारखंड में आज महाशिवरात्रि की धूम, सीएम हेमंत ने राज्यवासियों को दी बधाई 

टीम एबीएन, रांची। आज देश भर में महाशिवरात्रि की धूम है। शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, 12 ज्योतिर्लिंग में से एक देवघर के बैद्यनाथ धाम में भी महाशिवरात्रि पर देश के कोने-कोने से भक्त पूजा करने पहुंच रहे हैं। मंदिर हर-हर महादेव और बोल बम के नारे गूंज रहा है। 

सीएम हेमंत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्यवासियों को दी बधाई 

महाशिवरात्रि के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- महाशिवरात्रि के पावन अवसर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। भगवान शिव सभी का कल्याण करें। ॐ नम: पार्वती पतये। हर-हर-हर महादेव। 

बता दें कि बैद्यनाथ धाम सुबह 3 बजे ही खोल दिया गया। इसके बाद कांचा जल का अर्पण किया गया फिर 4 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए भी कपाट खोले गये। बैद्यनाथ धाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बताया जा रहा है कि बाबा बैद्यनाथ के पूजन के लिए रात के 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गयी थी। 

मंदिर का पट 4 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। वहीं, शाम 6 बजे से चार प्रहर की पूजा शुरू हो जायेगी। आज भगवान भोलेनाथ की चार प्रहर में षोडशोपचार विधि से पूजा की जायेगी। साथ ही भगवान भोलेनाथ को मोर मुकुट भी अर्पण किया जायेगा। 

वहीं, रात्रि पूजन में भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, घी, फल-मूल, जनेऊ, इत्र, अरवा चावल, अबीर, सिंदूर, फलहारी, मिठाई, पेड़ा, मेवा, चंदन, धूप, गंगाजल, फूल, बेलपत्र, भांग आदि भोले बाबा को अर्पित करेंगे। साथ ही माता पार्वती का भी श्रृंगार अर्पण किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse