पटना : महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान में छह लोग डूबे

 

महाशिवरात्रि पर पटना में दर्दनाक हादसा : गंगा स्नान के दौरान 6 लोग डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। बिहार में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, गंगा में स्नान करते हुए 6 लोग नदी में डूब गये हैं। इधर, घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट घाट पर 6 लोग गंगा स्नान करने के लिए गए और डूब गये। घटना की सूचना मिलते ही लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम के द्वारा दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल टीम चार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं लगा। 

तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम 

वहीं, इस घटना के बाद लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम के द्वारा दो युवकों को बाहर निकाल लिया गया है। बाकी डूबे हुए 4 लोगों की तलाश जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse