एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर/ रांची। बुधवार यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भव्य शिव बारात निकाली जायेगी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पहली बार झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केकेएन स्टेडियम में करेंगे।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शिव बारात को रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और 4 विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे। देवघर जिला प्रशासन ने शिव रात्रि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु देवघर पहुंच गये हैं।
बाबाधाम में फाल्गुन चतुर्दशी तिथि यानी शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की चतुष्ग्रहर पूजा होती है। विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करने की खास परंपरा के साथ बाबा भोलेनाथ का विवाह संपन्न होगा। इस पूजा में बाबा भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया जाता है। बेलपत्र से सरदार पंडा विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करते हैं। विशेष पूजा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी कर ली गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse