एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपिंयंस ट्राफी में विराट कोहली के शतक को असाधारण बताते हुये आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने कहा कि कोहली की पारी महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता का प्रमाण है। दुबई में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर भारत को पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत दिलायी थी।
पोटिंग ने कहा- मैंने हमेशा कहा है कि बड़े खेल बड़े नामों के बराबर होते हैं। आपको उन बड़े क्षणों में खड़े होने के लिए अपने बड़े नामों की आवश्यकता है और भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा कोई खेल नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse