झारखंड : सरकार ने बढ़ायी राशन कार्ड के ई-केवाईसी की मियाद

 

अब 31 मार्च तक झारखंड के 61 लाख से अधिक परिवार करवा सकेंगे ई-केवाईसी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राशन धारियों के लिए गुड न्यूज है। अब राज्य के 61,03,667 परिवार 31 मार्च 2025 तक अपने राशन कार्ड का ई-केवाइसी करा सकते हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। 

ऐसे में राज्य के भी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल जायेगा। इससे पहले झारखंड सरकार ने राज्य में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 28 फरवरी तक की तिथि तय की थी।

झारखंड में 61,03,667 परिवार के 2,63,86,726 सदस्यों का ई-केवाईसी कराना है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse