टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 6:45 से 9 बजे तक धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान में शाखा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
प्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक और मानसिक व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकीर हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी एकता और संगठन का प्रदर्शन किया।
प्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक कार्यक्रम, खेल और व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा विकिर हुई।
उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक आदरणीय रामनवमी प्रसाद जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष में तय किए गए लक्ष्य की ओर स्वयंसेवकों का ध्यान आकृष्ट किया और शताब्दी वर्ष में संघ कार्य की वृद्धि में सभी स्वयंसेवको की महत्त्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया।
महानगर में कुल 107 शाखाएं तथा 35 मिलन चलती हैं। इस कार्यक्रम में 16 नगरों की 156 बस्तियों में से 84 बस्तियों का प्रतिनिधित्व 1000 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी के साथ झारखंड के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार जी, महानगर संघचालक पवन मंत्री, सह संघचालक शशिकांत जी सहित नगर, महानगर, विभाग, प्रांत, क्षेत्र स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse