*प्रेस विज्ञप्ति*
*श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ अन्नपूर्णा महाप्रसाद, होली महोत्सव एवं भजन संकीर्तन*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 195 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा समिति रांची के सौजन्य से आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं होली महोत्सव भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फूलों की होली महोत्सव सह भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया,निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सितादेवी शर्मा ने होली पर मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। फूलों की होली खेली गई भक्तो ने आपस में फूलों की बौछार करते रहे। तथा पूरा वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। तत्पश्चात महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तथा सबों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद, होली महोत्सव एवं भजन कीर्तन में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 8 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल,विजय अग्रवाल,सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, विमला जालान, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, कविता गाड़ोदिया, शारदा पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, उषा मोदी, किरण पोद्दार, मंगला मोदी, सत्यभामा खेतान, शारदा पोद्दार, आशा भुंजाल, नम्रता जालान, नीलम गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
संजय सर्राफ
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse