एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। चाकुलिया के जोड़सा गांव में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी। धुनाई के दौरान ही एक आरोपी किशुक बेहरा नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा भोलानाथ महतो ने भी एमजीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत दिनों से बकरी चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। बकरी चोरी करने वाला बड़ा गिरोह है जो कार से घुमते हुए बकरी उड़ा लेते थे। किशुक और भोलानाथ का संबंध इसी गिरोह से बताया जा रहा है यद्यपि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बकरी चोरी करने के बाद किशुक और भोलानाथ जैसे ही भागने को हुए कि बकरी मालिक ने शोर मचा दिया और ग्रामीण जुट गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने घेर लिया था और उसकी खूब पिटाई की थी।
पिटाई के दौरान ही किशुक की मौत सुबह हो गई थी जबकि भोलानाथ ने भी एमजीएम अस्पताल में दोपहर बाद दम तोड़ दिया। बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पड़ोसी गांव जीरापाड़ा के ही रहने वाले थे।
दूसरी ओर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद घर के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। इसके अलावा भी अन्य जो लोग घटना में शामिल हैं उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse