टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू सहित दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह, बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse