राज्यभर में चला जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर डिजिटल आंदोलन

 

  • तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष पद नियुक्त किया जाय अन्यथा जेपीएससी भवन में छात्र करेंगे मुर्गी पालन : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग में पिछले छौ महीना 22 अगस्त 2024 से अध्यक्ष पद रिक्त है। राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी है। राज्य में आये दिन आयोग के खिलाफ आंदोलन की जा रही है। छात्र संगठनों के द्वारा आज आॅनलाइन डिजिटल ट्विटर कैंपियन चलाया गया जो की सुबह से ही टॉप ट्रेंडिंग में रहा। 

#JPSC_CHAIRMAN_APOINT_KARO  एक्स ट्यूटर एप्लीकेशन में छाये रहे। छात्र,अभिभावक एवं कोचिंग संचालकों ने भी अपना योगदान सुनिश्चित किया। आयोग में पिछले 6 महीने से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के खिलाफ आवाज को विश्व के पटल पर रखने का काम किया। 

बताते चलें कि अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सर्विस रिजल्ट, सीडीपीओ रिजल्ट, फूड सेफ्टी आॅफिसर, सिविल जूनियर जज आदि की नियुक्ति प्रक्रिया बाधित चल रही है तथा नई विज्ञापन भी जारी नहीं हो रही है जिससे झारखंड के युवा भविष्य का योजना नहीं बना पा रहे हैं।  

आंदोलन के अगुवा छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सांकेतिक रहा। अध्यक्ष पद की यथाशीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर हम लोग सड़क पर उतरकर भौतिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

सरकार तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष पद नियुक्त करे वर्ना जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन, आलू प्याज का गोदाम बनाने का कार्य कर बेरोजगार छात्र रोजगार सृजन करेंगे। आज के इस ट्विटर कैंपेन में विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के अलावा जेएलकेएम अध्यक्ष डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपनी सहमति दिखायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse