टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विपक्ष ने अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है। इसी बीच, रविवार (23 फरवरी) को विपक्षी दलों ने विधायक दल की बैठक बुलायी है।
इसमें बजट सत्र की रणनीति तैयार की जायेगी। नेता प्रतिपक्ष का चयन भी इस बैठक में हो सकता है। बजट सत्र के दौरान सदन में जैक पेपर लीक और जैक अध्यक्ष की नियुक्ति पर हंगामा होने के आसार हैं।
विपक्ष की अनुपस्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही जरूरी हैं। उन्होंने सदन के संचालन में विपक्ष के सहयोग की अपील की है। स्पीकर ने कहा कि बिना नेता प्रतिपक्ष सदन चलाना एक पहिये से गाड़ी चलाने के सामान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse