एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत-पाक के बीच मुकाबला होना है। हर कोई इस मैच का इंतजार कर रहा है, लेकिन कल यानी शनिवार को भी एक बड़ा मैच है। फैंस बेसब्री से भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर भारत-पाक मैच का जिक्र है, लेकिन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में कल यानी शनिवार को भी महामुकाबला है।
जी हां, इस मैच की राइवलरी भी बहुत पुरानी है। हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच की। चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार, 22 फरवरी को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने की भरपूर कोशिश करेंगी। इंग्लैंड ने इस महामुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान भी कर दिया है।
इंग्लैंड ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। फिल साल्ट और बेन डकेट पारी का आगाज करेंगे। इसके बाद तीन नंबर पर जो रूट, चार नंबर पर हैरी ब्रूक और पांच नंबर पर युवा जैमी स्मिथ खेलते दिखेंगे। इसके बाद कप्तान जोस बटलर और फिर स्पिन आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन एक्शन में होंगे। गेंदबाजी में ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के साथ लेग स्पिनर आदिल रशीद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse